Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

शहर के इस महाविद्यालय में असामाजिक तत्वों का आंतक, आये दिन कर रहे है तोडफोड़

Bansal
3 weeks ago
शहर के इस महाविद्यालय में असामाजिक तत्वों का आंतक, आये दिन कर रहे है तोडफोड़


शहर के इस महाविद्यालय में असामाजिक तत्वों का आंतक, आये दिन कर रहे है तोडफोड़
बीकानेर राजकीय महाविद्यालय, गंगाशहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। महाविद्यालय परिसर में लगातार हो रही तोडफ़ोड़, असामाजिक तत्वों की आवाजाही और आसपास खुलेआम नशाखोरी की गतिविधियों से शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से कई बार पुलिस को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। आखिरकार अब प्राचार्य ने पुलिस अधीक्षक, बीकानेर को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार मुरली मनोहर मैदान, भीनासर में रात 8 से 12 बजे तक नशेडिय़ों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।मैदान में शराब, एमडी और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री एवं सेवन होने की शिकायत है। मैदान में अंधेरा रहने के कारण असामाजिक तत्वों को अपनी गतिविधियां संचालित करने का अवसर मिलता है। इन तत्वों द्वारा महाविद्यालय की चारदीवारी फांदकर परिसर में प्रवेश किया जाता है। परिसर में लगे नल तोडऩा, पानी के नल खुले छोड़ देना, गुटखे की पीक फैलाना और शराब की बोतलें छोडऩा जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे महाविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचने के साथ स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: