Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों में छापेमारी कर करीब 45 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Bansal sadi
5 months ago
राजस्थान में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों में छापेमारी कर करीब 45 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों में छापेमारी कर करीब 45 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

खुलासा ऑनलाइन, जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में करीब 45 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं तथा कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कुल छह बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम, डोडा-पोस्त और गांजा बरामद किया।

पहली कार्रवाई चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में की गई, जहां से करीब 5 किलो अफीम बरामद कर दो आरोपियों गोवर्धन लाल ओर मदनलाल को गिरफ्तार किया गया तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

दूसरी कार्रवाई भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में की गई, जहां से 1 किलो 420 ग्राम अफीम बरामद कर एक आरोपी अजय अहीर को गिरफ्तार किया गया और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

तीसरी कार्रवाई बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में हुई, जहां से 38 किलो डोडा-पोस्त बरामद कर एक आरोपी भीखाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।

चौथी कार्रवाई नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र में की गई, जहां से 531 ग्राम अफीम तथा तस्करी से अर्जित 8900 रुपये नकद जब्त किए गए और एक आरोपी पुखराज बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।

पांचवीं कार्रवाई चूरू जिले के सालासर थाना क्षेत्र में हुई, जहां से 1 किलो 298 ग्राम डोडा-पोस्त, 492 ग्राम गांजा और 42 ग्राम अफीम बरामद की गई। साथ ही तस्करी से अर्जित 62,400 रुपये नकद भी जब्त किए गए और एक आरोपीया पूजा उर्फ रचना को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा हनुमानगढ़ जिले के हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में 4 किलो डोडा-पोस्त बरामद कर एक आरोपी वीरसिंह को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: