Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पीबीएम में ट्रोमा सेंटर में फिर हुआ विवाद, डॉक्टर व मरीज भिड़े, मरीज ने डॉक्टर को काटने का आरोप

Bansal sadi
2 months ago
पीबीएम में ट्रोमा सेंटर में फिर हुआ विवाद, डॉक्टर व मरीज भिड़े, मरीज ने डॉक्टर को काटने का आरोप


पीबीएम में ट्रोमा सेंटर में फिर हुआ विवाद, डॉक्टर व मरीज भिड़े, मरीज ने डॉक्टर को काटने का आरोप
बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में शुक्रवार को इलाज के दौरान जमकर हंगामा हो गया। ट्रोमा सेंटर की 26 नंबर ओपीडी में मरीज की जांच और उपचार के दौरान डॉक्टर तथा मरीज के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद ट्रोमा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उपचार को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में उग्र हो गई। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की होने लगी और मरीज नीचे गिर पड़ा। इसी बीच मरीज द्वारा डॉक्टर की पिंडली पर काट लेने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में डॉक्टर घायल हो गया, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। ट्रोमा सेंटर में कुछ देर के लिए अव्यवस्था का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई तथा अस्पताल प्रशासन से भी पूरे मामले की रिपोर्ट ली।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: