Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

होटल में खाने का ऑर्डर लेट होने से नाराज जेईएन ने पूरे इलाके की कटवा दी लाइट, एसई ने किया सस्पेंड

rk
Yatra.com
2 months ago
होटल में खाने का ऑर्डर लेट होने से नाराज जेईएन ने पूरे इलाके की कटवा दी लाइट, एसई ने किया सस्पेंड

होटल में खाने का ऑर्डर लेट होने से नाराज जेईएन ने पूरे इलाके की कटवा दी लाइट, एसई ने किया सस्पेंड

नागौर। कुचामन सिटी में होटल में खाने का ऑर्डर लेट होने से नाराज जेईएन (कनिष्ठ अभियंता) ने पूरे इलाके की लाइट कटवा दी। पूरा गांव एक घंटे तक अंधेर में डूबा रहा। हंगामा बढ़ा तो डंपर से तार टच होने का बहाना करने लगा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अजमेर डिस्कॉम SE एआर मीणा ने JEN बलवीर सिंह भधाला को सस्पेंड कर दिया है। जेईएन के साथ आए ठेकेदार ने वीडियो बना रहे लोगों का फोन छीनने की कोशिश भी की।

मामला राणावास गांव के हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर स्थित राजहंस होटल का गुरुवार रात का है। होटल स्टाफ ने भीड़ ज्यादा होने के कारण जेईएन को कुछ देर इंतजार करने को कहा था। इस पर जेईएन भड़क गए।

सिटी एक्सईएन नेमीचंद बुरडक ने बताया- जेईएन ने डंपर के तार टच होने की सूचना पर लाइट बंद करने का तर्क दिया था। लेकिन, होटल पर हंगामे की घटना उनके ड्यूटी समय के बाद की है।

होटल संचालक रामनिवास सैनी ने बताया-कुचामन ग्रामीण डिस्कॉम के जेईएन बलवीर सिंह भधाला अपने एक ठेकेदार साथी के साथ खाना खाने पहुंचे थे। त्योहार के कारण भीड़ अधिक होने और स्टाफ कम होने की वजह से मैंने जेईएन से थोड़ा इंतजार करने का आग्रह किया।

सैनी ने बताया-इस बात से नाराज होकर शराब के नशे में धुत जेईएन बलवीर सिंह भधाला ने अधिकारी होने की धौंस दिखाई और गाली-गलौज करते हुए एक मिनट में बिजली कटवाने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद उन्होंने फोन कर राणासर गांव की सप्लाई बंद करवा दी। इससे करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान साथ मौजूद ठेकेदार ने भी होटल स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की और वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: