Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चाचा दिवार पर कर रहा था पेशाब, भतीजी ने किया मना, चाचा ने परिजनों के साथ मिलकर युवती व उसके भाई के साथ की मारपीट

Bansal sadi
1 month ago
चाचा दिवार पर कर रहा था पेशाब, भतीजी ने किया मना, चाचा ने परिजनों के साथ मिलकर युवती व उसके भाई के साथ की मारपीट


चाचा दिवार पर कर रहा था पेशाब, भतीजी ने किया मना, चाचा ने परिजनों के साथ मिलकर युवती व उसके भाई के साथ की मारपीट
बीकानेर।  श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के उदरासर गांव में एक युवती द्वारा चाचा को दीवार के पास पेशाब करने से रोकना महंगा पड़ गया। आरोप है कि नाराज चाचा ने परिजनों के साथ मिलकर युवती और उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। घायल युवती का पीबीएम अस्पताल में इलाज  चल रहा है। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय नेहा ब्राह्मण ने पर्चा बयान में बताया कि 5 जुलाई को वह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उसके चाचा लालचंद घर की दीवार के पास पेशाब कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी नाराज हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद लालचंद लाठी लेकर आया और अपनी बहन मोनिका व पत्नी कलावती के साथ मिलकर नेहा के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका भाई बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट में घायल नेहा को परिजन इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीडि़ता के पर्चा बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई गजेंद्र सिंह कर रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: