Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

स्कूल में मासूम की बेरहमी से पिटाई, शिक्षक-शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज, मान्यता रद्द करने की अनुशंसा

Bansal sadi
5 months ago
स्कूल में मासूम की बेरहमी से पिटाई, शिक्षक-शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज, मान्यता रद्द करने की अनुशंसा

स्कूल में मासूम की बेरहमी से पिटाई, शिक्षक-शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज, मान्यता रद्द करने की अनुशंसा

अनूपगढ़। क्षेत्र के 71 जीबी स्थित एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 10 वर्षीय छात्र को होमवर्क पूरा न करने पर प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पीटने के आरोप में एक शिक्षक और एक शिक्षिका के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। हालांकि एक से अधिक बच्चों की पिटाई की बात भी सामने आ रही है।

11 मार्च की घटना
थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार घटना 11 मार्च 2026 की है। इसमें परिवादी देवीलाल मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसका 10 वर्षीय पुत्र भागीरथ 71 जीबी स्थित केएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 4 का छात्र है।

आरोप है कि स्कूल के शिक्षक सुनील बिश्नोई ने होमवर्क पूरा नहीं करने के कारण भागीरथ की प्लास्टिक की पाइप से बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के कारण बालक के पैरों और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि पिटाई के बाद अध्यापिका निशा ने छात्र को धमकाया कि यदि उसने इस बारे में घर पर बताया तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।

पिता की शिकायत पर की पुलिस ने कार्रवाई
पिटाई और धमकी से सहमा बालक घर में डरा रहा और उसे बुखार भी आ गया। जब पिता ने पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। पिता ने जब शिक्षक सुनील बिश्नोई से शिकायत की तो आरोप है कि शिक्षक ने अपनी गलती मानने के बजाय उससे अभद्रता की। पीड़ित छात्र के पिता ने अनूपगढ़ थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट पेश की। इसके बाद पुलिस ने बालक का मेडिकल मुआयना करवाया, जिसमें चोटों की पुष्टि हुई है।

प्रकरण की जांच पुलिस उप अधीक्षक प्रशांत कौशिक को सौंपी गई है। थानाधिकारी ने बताया कि स्कूल के कई अन्य छात्रों के साथ मारपीट की जानकारी भी मिल रही है। जांच के दौरान अन्य विद्यार्थियों से भी पूछताछ की जाएगी और उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जांच कमेटी गठित
छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में जांच रिपोर्ट भी सामने आ गई है। कमेटी ने घटना को गंभीर मानते हुए विद्यालय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। रिपोर्ट के अनुसार 11 मार्च को केएस पब्लिक स्कूल 71 जीबी में कक्षा 4 के छात्र अर्शदीप सिंह और भागीरथ को कथित रूप से बुरी तरह पीटने की शिकायत सामने आई थी।

इस शिकायत के आधार पर 14 मार्च 2026 को मामले की जांच की गई। जांच अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर कक्षा 4 के विद्यार्थियों के लिखित बयान लिए। विद्यार्थियों के बयानों में सामने आया कि अर्शदीप सिंह और भागीरथ के साथ मारपीट की गई। जांच के दौरान दोनों बच्चों के शरीर पर मारपीट के निशान भी पाए गए। इस प्रकार की घटना किसी भी शिक्षण संस्था की गरिमा के विपरीत है। जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए संबंधित विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की सिफारिश भी की है।

 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: