Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आइरेक्स सोलर प्लांट से जुड़े एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से मारपीट कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

Bansal sadi
1 month ago
आइरेक्स सोलर प्लांट से जुड़े एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से मारपीट कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

 

आइरेक्स सोलर प्लांट से जुड़े एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से मारपीट कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी
बीकानेर।  छतरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित आइरेक्स सोलर प्लांट से जुड़े एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से मारपीट कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त के पर्चा बयान के आधार पर 9 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पार्थी गाजी खां पुत्र काचवे खां ने पर्चा बयान में बताया कि वह आइरेक्स सोलर प्लांट कंपनी में एग्रीगेटर के पद पर कार्यरत है। कंपनी ने उसे सोलर प्लांट विकसित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने का कार्य सौंप रखा है। पीडि़त ने बताया कि 6 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे वह अपने साथी रहमत अली, असलम, मांझी खां, शौकत अली, सुल्तान, निहाल खां तथा कंपनी के प्रतिनिधि योगेश किराडू के साथ गांव रावलपुरा स्थित कार्यालय के बाहर खड़ा था। इसी दौरान रहमान पुत्र जमे खां, मुमताज, बरकत, आशिक, मकबूल, अरशाद, ममायार खां, अनवर, रमजान, मकसूद तथा 5-7 अन्य लोग कैंपर और मोटरसाइकिलों में सवार होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर उसके साथ मारपीट की तथा धमकी देते हुए कहा कि यदि 20 लाख रुपये नहीं दिए तो क्षेत्र में काम नहीं करने देंगे और जान से मार देंगे। मारपीट में घायल होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। छतरगढ़ पुलिस ने पीडि़त के पर्चा बयान के आधार पर नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: