Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

निकाय चुनावों की सुगबुगाहट के बीच 24 प्रकोष्ठ किए गठित, की गई नियुक्ति

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
3 months ago
निकाय चुनावों की सुगबुगाहट के बीच 24 प्रकोष्ठ किए गठित, की गई नियुक्ति

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की प्रारम्भिक तैयारियों और निर्वाचन सम्बंधी समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन ने 24 प्रकोष्ठों का गठन करते हुए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।


अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदसिंह रतनू को निर्वाचन एवं नियुक्ति प्रकोष्ठ, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर रीना को कानून व्यवस्था, जोनल, सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त प्रकोष्ठ, राजूवास रजिस्ट्रार  पंकज शर्मा को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, बीकानेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त कुणाल राहड़ को ईवीएम प्रकोष्ठ, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कुमार को इलेक्शन मैंनेजमेंट, डिप्लोयमेंट, कम्यूनिकेशन प्लान, निर्देशिका मुद्रण प्रकोष्ठ, बीकानेर विकास प्राधिकरण के सचिव हेमेन्द्र नागर और उपायुक्त बीडीए ऋषि सुधांशु पांडे को सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा को आदर्श आचरण संहिता पालना प्रकोष्ठ, एसीईएम रणजीत बिजारणियां को इलेक्शन एक्सपेन्डिचर मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ, कोषाधिकारी सवाई सिंह बावरी को मतपत्र मुद्रण प्रकोष्ठ, भू-प्रबंध अधिकारी सविना बिश्नोई को डाक मतपत्र प्रकोष्ठ, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल पांडिया को यातायात एवं वाहन प्रकोष्ठ, जिला रसद अधिकारी द्वितीय नरेश कुमार को निर्वाचन भंडार एवं अल्पाहार, पीओएल प्रकोष्ठ, मुख्य लेखाधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) पुंजाराम गर्ग को लेखा प्रकोष्ठ प्रभारी का दायित्व दिया गया है। 
सहायक निदेशक लोक सेवाएं  सुमन शर्मा को विडियोग्राफी व फोटोग्राफी प्रकोष्ठ, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना को रूट चार्ट एवं चैक पोस्ट प्रकोष्ठ, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव यशपाल आहूजा को पर्यवेक्षक समन्वय प्रकोष्ठ, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार को नियंत्रण कक्ष, कॉल सेन्टर, पूछताछ कक्ष प्रकोष्ठ, सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक धर्मपाल खींचड़ को सांख्यिकी एवं सूचना संप्रेषण प्रकोष्ठ, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य को मीडिया प्रकोष्ठ, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे को मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़ को आईटी, डाटा अपलोडिंग प्रकोष्ठ  एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ तथा तहसीलदार भू राजस्व शाखाअंकित बिमाणी को मतदान कार्मिक परिचय पत्र कल्याण प्रकोष्ठ का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: