उम्मीदवारों के साथ कार्यकर्ता भी हुए एक्टिव, दोनो चरणों में बीकानेर में सजेगा चुनावी मेला
खुलासा न्यूज, बीकानेर। प्रदेश की सभी निकायों में चुनावों को लेकर तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। दो चरणों में प्रदेश में निकाय के चुनाव होंगे। 9 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा और 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। चुनावी तारीखों की घोषणा के साथ प्रदेशभर में निकाय चुनाव लडऩे के उम्मीदवार अलर्ट मोड़ पर आ गए है।
चुनावी उम्मीदवार अब अपने प्रचार में भी जुट गए है हालांकि पार्टियों द्वारा सिंबल देने का कार्य भी आने वाले दो-चार दिन में शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर लगातार राजनीतिक दल भी अपनी- अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है।
प्रदेशभर में होने वाले निकाय चुनाव के प्रथम और दूसरे दोनो चरणों में बीकानेर में चुनाव होंगे। प्रथम चरण में बीकानेर के ग्रामीण अंचल की पालिकाओं में चुनाव होंगे। वहीं दूसरे चरण में बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में चुनाव होंगे। ऐसे में उम्मीदवार भी अब अपने स्तर से जुट गए है। बीकानेर सहित प्रदेशभर में इसको लेकर खर्च की सीमा भी तय कर दी गयी है। नगर पालिका में प्रत्येक उम्मीदवार डेढ़ लाख, नगर परिषद में ढ़ाई लाख और नगर निगम क्षेत्र में साढ़े तीन लाख रूपए तक खर्च कर सकेंगे।
चुनावी तारीखों की घोषणा के साथ ही उम्मीदवारों के समर्थक भी एक्टिव हो गए हे और लगातार अपने उम्मीदवार के लिए पहले टिकट के प्रयासों में जुटे है। जातीय समीकरण, क्षेत्र में पकड़, राजनीतिक पदो की दुहाई देकर टिकट पक्की करने में जुटे हुए है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ