Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: 14 बीघा खरीदशुदा जमीन पर कब्जे के लिए धमकाने का आरोप, काश्तकार से मारपीट

Bansal
6 months ago
बीकानेर: 14 बीघा खरीदशुदा जमीन पर कब्जे के लिए धमकाने का आरोप, काश्तकार से मारपीट

बीकानेर: 14 बीघा खरीदशुदा जमीन पर कब्जे के लिए धमकाने का आरोप, काश्तकार से मारपीट
बीकानेर। पूगल के चक 5पीबी में जमीन पर कब्जा करने के लिए धमकाने और काश्तकार से मारपीट का मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है। मामले की जांच सीओ खाजूवाला करेंगे।

पूगल में चक 8पीबी निवासी दियासराम नायक की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि चक 5पीबी में उसकी 14 बीघा अनकमांड जमीन है जो काश्त पर दे रखी है। यह जमीन उसने 26 अक्टूबर, 24 को खाजूवाला तहसील में 7केएलडी निवासी दिलीप कुमार बिश्नोई से जरिये इकरारनामा खरीदी थी। तब से जमीन पर उसी का कब्जा है और काश्त की जा रही है।

भूमि को रामलाल बाजीगर को काश्त पर दे रखा है। 14 अप्रैल की शाम को दलीप कुमार और उसके दो बेटे कमलेश व मुकेश ट्रैक्टर में सवार होकर लाठियां लेकर पहुंचे। काश्तकार से मारपीट की और उसकी झोपड़ी में रखा सामान बाहर फेंक दिया। परिवादी और काश्तकार को जान से मारने की धमकी देकर जमीन खाली करने के लिए कहा। पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी जांच खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला करेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: