Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का आरोप, चोरी और मारपीट का मामला दर्ज

Bansal
1 month ago
बीकानेर: मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का आरोप, चोरी और मारपीट का मामला दर्ज

बीकानेर: मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का आरोप, चोरी और मारपीट का मामला दर्ज

बीकानेर। शहर के रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में गौड़ सभा भवन के पास स्थित एक पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद सामने आया है। परिवादी ने दो जनों पर मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने, अंदर रखा सामान चोरी करने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।  पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी शांतिलाल बुच्चा ने शिकायत दर्ज करवाई है। परिवादी मूल रूप से बीकानेर के रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में गौड़ सभा भवन के पास का निवासी है और वर्तमान में बिहार के विशनगंज स्थित शास्त्री मार्ग पर रह रहा है।

परिवादी का आरोप है कि उसके पुश्तैनी मकान पर कब्जे को लेकर आरोपियों ने मकान का ताला तोड़ दिया और वहां कब्जा कर लिया। साथ ही, मकान में रखा सामान चोरी करने और उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। परिवादी की रिपोर्ट में रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र निवासी राजेन्द्र कुमार बुच्चा (65) पुत्र स्वर्गीय आसकरण बुच्चा और गौतम बुच्चा (36) पुत्र राजेन्द्र कुमार बुच्चा पर आरोप लगाया गया है।  परिवादी की शिकायत पर कोटगेट थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई  प्रवीण कर रहे है। आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: