Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

सरकारी स्कूल में घुसकर की शराब पार्टी, तोड़फोड़ से संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

rk
4 months ago
सरकारी स्कूल में घुसकर की शराब पार्टी, तोड़फोड़ से संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

सरकारी स्कूल में घुसकर की शराब पार्टी, तोड़फोड़ से संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

खुलासा न्यूज़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में असामाजिक तत्वों द्वारा घुसकर शराब पार्टी करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर स्कूल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गांव पुंदलसर स्थित रा.उ.मा.वि. में 3 फरवरी 2026 की रात कुछ अज्ञात लोग अनाधिकृत रूप से घुसे और शराब का सेवन किया। आरोप है कि उत्पातियों ने कक्षों में लगे पंखे तोड़ दिए, जिससे विद्यालय की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

विद्यालय की प्राचार्य मंजू महरिया ने थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव को परिवाद सौंपते हुए घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। स्टाफ ने भी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि प्रकरण की जांच थानाधिकारी स्वयं करेंगे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: