अज्ञात चोरों ने आधी रात को मंदिर में घुसकर नगदी व छत्र पार कर ले गये
अज्ञात चोरों ने आधी रात को मंदिर में घुसकर नगदी व छत्र पार कर ले गये
बीकानेर। पिछले लंबे समय से शहर में चोरों का आंतक जमकर है आये दिन घरों व दुकानें में चोरी की वारदातों को अजांम दे रहे थे। लेकिन चोरों के हौसले बुलंद हो गये है अब भगवान के मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे है। इसी क्रम में मंगलवार आधी रात को जूनागढ़ किले के सामने स्थित तीन मंदिर में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोर मंदिरों से नकदी, चांदी के छत्र और नथ सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
मंदिर के पुजारी विमल गौतम ने बताया कि देर रात चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर ताले तोड़े और अंदर प्रवेश किया। चोरों ने ताले नकदी समेट ली। इसके अलावा चांदी के छत्र, नथ और अन्य आभूषण भी ले उड़े। पुजारी गौतम के अनुसार, इससे पहले भी इस तरह की चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पूरा घटना क्रम मंदिर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ