टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल, दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल, दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
नई दिल्ली। Swiss International Air Lines की फ्लाइट LX147 शनिवार रात टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 1:08 बजे उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट का एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए विमान को रनवे पर ही रोक दिया।
अधिकारियों के मुताबिक सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान 6 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। यह फ्लाइट स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी।
एयरलाइन ने अपने बयान में बताया कि संबंधित विमान Airbus A330 था। टेकऑफ के दौरान विमान के बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद तुरंत उड़ान रोक दी गई।
एयरलाइन ने कहा कि उनकी स्थानीय टीम मौके पर मौजूद है और यात्रियों की देखभाल की जा रही है। साथ ही इस घटना के कारणों की जांच के लिए टीम जल्द ही दिल्ली पहुंचेगी और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे मामले की जांच करेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ