Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बड़ी खबर: वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, कई घायल

rk
1 month ago
बड़ी खबर: वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, कई घायल

वायुसेना का विमान क्रैश: 66 की मौत, कई घायल

खुलासा ऑनलाइन। दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं और 4 सैनिक अभी भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार, विमान ने उड़ान भरते ही संतुलन खो दिया और रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिर गया। यह हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में कुल 125 लोग सवार थे, 

एक सैन्य सूत्र ने AFP को बताया कि 58 सैनिक, छह वायुसेना कर्मी और दो पुलिस अधिकारी मारे गए हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, कोलंबियाई वायु सेना के प्रमुख मेजर जनरल कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने बताया कि विमान में 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे। यह हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि विमान रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा।

गुस्तावो पेट्रो ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर दुर्घटना है और जवानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। राष्ट्रपति ने सेना के आधुनिकीकरण, नए हेलिकॉप्टर, ट्रांसपोर्ट विमान और एंटी-ड्रोन सिस्टम की तत्काल खरीद की जरूरत पर जोर दिया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। कई घायलों को मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचाया गया। पहले उन्हें स्थानीय क्लीनिक में भर्ती किया गया, फिर बड़े शहरों जैसे बोगोटा में एयरलिफ्ट किया गया।

रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज के अनुसार, अभी तक किसी आतंकी हमले के सबूत नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच में इसे एक दुर्घटना माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि विमान का हाल ही में मेंटेनेंस किया गया था, इसलिए अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन फेल कैसे हुआ।  हादसे के बाद विमान में मौजूद गोला-बारूद में विस्फोट होने से स्थिति और भी खतरनाक हो गई थी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: