भाजपा ने नीतीश के बाद इनको सौंपी बिहार की कमान, कल 11 बजे लेंगे शपथ
भाजपा ने नीतीश के बाद इनको सौंपी बिहार की कमान, कल 11 बजे लेंगे शपथ
खुलासा ऑनलाइन। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। Samrat Choudhary को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है और वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। एनडीए की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को पटना स्थित लोकभवन में आयोजित होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।
आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ