Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

25 साल तक दहेज प्रताड़ना सहन करने के बाद विवाहिता ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मामला

rk
2 months ago
25 साल तक दहेज प्रताड़ना सहन करने के बाद विवाहिता ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मामला

25 साल तक दहेज प्रताड़ना सहन करने के बाद विवाहिता ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मामला

खुलासा ऑनलाइन। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा करीब 25 वर्षों तक दहेज प्रताड़ना सहने के बाद अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाने का मामला सामने आया है। मोमासर बास निवासी परिवादिया बाईला पत्नी बाबूलाल उर्फ बबलू वाल्मिकी ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह लगभग 25 वर्ष पूर्व आरोपी बबलू से हुआ था। उसके पिता इंद्रचंद वाल्मिकी ने विवाह में गहने, सामान व अन्य उपहार दहेज में दिए थे। आरोप है कि पति ने गहने अपने पास रख लिए और बाद में शराब व जुए में बेच दिए।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था और पीहर से रुपए लाने के लिए परेशान करता था। परिवादिया के अनुसार, पीहर पक्ष समय-समय पर पांच हजार, दस हजार रुपए देकर समझौता करता रहा। अब आरोपी ने दो लाख रुपए लाने की मांग की और नहीं लाने पर घर में नहीं रखने की धमकी दी। कई बार उसे घर से निकाल दिया गया, लेकिन समझाइश के बाद वापस भेज दिया जाता रहा। 5 जनवरी 2026 की रात आरोपी ने कथित रूप से नशे की हालत में मारपीट कर धक्का देकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज घर में रखने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: