दो दिन चला एसडीआरएफ की टीम का सर्च अभियान बालक का शव मिला नहर में
दो दिन चला एसडीआरएफ की टीम का सर्च अभियान बालक का शव मिला नहर में
बीकानेर , छत्तरगढ़। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी मुख्य नहर में गिरे 15 वर्षीय बालक का शव दो दिन चले सर्च अभियान के बाद रविवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से नहर में तलाश अभियान चलाया।
दामोलाई 465 आरडी चौकी प्रभारी जेठाराम मेघवाल ने बताया कि चार सितंबर को तीन जीएम निवासी युवक के नहर में गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च अभियान शुरू किया। करीब दो दिन तक लगातार तलाश के बाद रविवार छह सितंबर को सुबह करीब दस बजे युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया।मृतक की पहचान लालचंद धानक पुत्र जयप्रकाश, उम्र 15 वर्ष, निवासी तीन जीएम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छतरगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी मेंरखवाया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ