Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 150 यूनिट फ्री के बाद एक और बड़ी खुशखबरी

4 months ago
राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 150 यूनिट फ्री के बाद एक और बड़ी खुशखबरी

राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 150 यूनिट फ्री के बाद एक और बड़ी खुशखबरी

जयपुर। राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। 150 यूनिट फ्री बिजली योजना के बाद अब राजस्थान में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने वाले उपभोक्ताओं को एक और बड़ा फायदा मिलने जा रहा है। अब उपभोक्ता सोलर प्लांट के साथ हाइब्रिड इन्वर्टर और बैटरी स्टोरेज सिस्टम भी लगा सकेंगे, जिससे सोलर से बनने वाली अतिरिक्त बिजली को बैटरी में स्टोर कर जरूरत के समय इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे बिजली कटौती के दौरान भी घरों में सप्लाई जारी रह सकेगी और सोलर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग संभव होगा। जयपुर डिस्कॉम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें नेट मीटरिंग, ग्रॉस नेट मीटरिंग और वर्चुअल नेट मीटरिंग के तहत सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को हाइब्रिड इन्वर्टर लगाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उपकरणों का निर्धारित सुरक्षा मानकों और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप होना जरूरी होगा।

डिस्कॉम अधिकारियों के मुताबिक नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार रूफटॉप सोलर सिस्टम में बैटरी स्टोरेज, छोटे विंड हाइब्रिड और सोलर ट्रैकर जैसे अतिरिक्त तकनीकी विकल्प भी जोड़े जा सकते हैं। बता दे कि राजस्थान में अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने वाले उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट तक फ्री बिजली मिलती है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: