Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर, तैयारियों को दिया अंतिम रुप, शहर को इतने जोन में बांटा

rk
2 weeks ago
नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर, तैयारियों को दिया अंतिम रुप, शहर को इतने जोन में बांटा


नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर, तैयारियों को दिया अंतिम रुप, शहर को इतने जोन में बांटा
बीकानेर में 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले के 6902 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और परीक्षा केंद्र स्तर पर तीन चरणों में जांच की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखने की बात कही है।जिले को दो जोन में बांटापरीक्षा संचालन के लिए बीकानेर जिले को दो जोन में विभाजित किया गया है। दोनों जोनों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो परीक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।हर 12 अभ्यर्थियों पर एक शिक्षक एक जोन के प्रभारी एवं केंद्रीय विद्यालय-1 के प्राचार्य महिपाल सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक 12 अभ्यर्थियों पर एक शिक्षक की  जिम्मेदारी तय की गई है। एक कक्ष में अधिकतम 24 अभ्यर्थी बैठेंगे और वहां दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ऐसे होगी तीन स्तर पर जांच परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले जिला प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों की जांच की जाएगी। सबसे पहले मेटल डिटेक्टर और अन्य उपकरणों की मदद से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि  कोई भी अभ्यर्थी प्रतिबंधित सामग्री लेकर केंद्र में प्रवेश न कर सके। इसके बाद परीक्षा केंद्र के भीतर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच होगी। इसमें उंगलियों के निशान लिए जाएंगे और अन्य आवश्यक स्कैनिंग प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। तीसरे चरण में एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों का दोबारा सत्यापन और जांच की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। परीक्षा से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी  प्रकार की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: