Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर: एटीएस के इनपुट पर कार्रवाही,  बीकानेर का युवक पाकिस्तान पहुंचा रहा था सिम

6 hours ago
बड़ी खबर: एटीएस के इनपुट पर कार्रवाही,  बीकानेर का युवक पाकिस्तान पहुंचा रहा था सिम

बड़ी खबर: एटीएस के इनपुट पर कार्रवाही,  बीकानेर का युवक पाकिस्तान पहुंचा रहा था सिम 

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने पाकिस्तान के शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े एक मामले में बज्जू थाना क्षेत्र के गौड़ू गांव निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भारतीय मोबाइल सिम पाकिस्तान तक पहुंचाने और उसे एक्टिव कराने के लिए ओटीपी उपलब्ध कराने का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद जयपुर एटीएस ने बीकानेर पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बज्जू थाना प्रभारी चंद्रवीर सिंह ने बताया - जांच में सामने आया है कि गौड़ू गांव निवासी अनिल कुमार विश्नोई ने 17 जुलाई को एक भारतीय मोबाइल सिम एक्टिव कराने के लिए ओटीपी उपलब्ध कराया था। इसके बाद वही सिम पाकिस्तान में इस्तेमाल की जाने लगी। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारीके अनुसार, पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी गैंग के सदस्य उज्जेर ने अनिल से संपर्क किया और उसे अपनी बातों में फंसाकर भारतीय सिम हासिल कर ली। सिम चालू करने के लिए जरूरी ओटीपी भी अनिल ने उपलब्ध करा दिया। पुलिस का कहना है कि इस सिम का पाकिस्तान में किसी भी तरह के गलत इस्तेमाल की आशंका है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शहजाद भट्टी गैंग के संबंध आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े संगठनों से बताए जाते हैं। इसी वजह से आरोपी के इस कृत्य को राष्ट्रविरोधी गतिविधि मानते हुए कार्रवाई की गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: