Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रामनवमी पर खुली मीट की दुकानों पर कार्रवाई, 45 दुकानें सीज, 300 किलो अवैध मीट करवाया नष्ट, जुर्माना भी वसूला गया

Bansal sadi
5 months ago
रामनवमी पर खुली मीट की दुकानों पर कार्रवाई, 45 दुकानें सीज, 300 किलो अवैध मीट करवाया नष्ट, जुर्माना भी वसूला गया

रामनवमी पर खुली मीट की दुकानों पर कार्रवाई, 45 दुकानें सीज, 300 किलो अवैध मीट करवाया नष्ट, जुर्माना भी वसूला गया

जयपुर। रामनवमी के अवसर पर नियमों के विपरीत मीट और मांस की दुकानें खोलने पर नगर निगम जयपुर ने बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में छापेमारी करते हुए 45 मीट की दुकानों को बंद करवाया। इस दौरान करीब 300 किलोग्राम से अधिक अवैध मीट जब्त कर नष्ट किया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।

निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर सरकार की ओर से ‘अखण्ड दिवस’ घोषित किया गया था, जिसके तहत जयपुर शहर में मीट और मांस की दुकानों को बंद रखने के निर्देश हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए मीट का कारोबार किया जा रहा था।

निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया- आम नागरिकों की शिकायत मिलने के बाद निगम की पशु प्रबंधन शाखा ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर, हांडीपुरा, रामगंज, घाट गेट, सुभाष चौक, अजमेरी गेट, बास बदनपुरा, चार दरवाजा, हसनपुरा, मदीना कॉलोनी, गुर्जर की थड़ी, सांगानेर, प्रतापनगर, लुनियावास, करबला, ईदगाह, भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर, बाइस गोदाम और मानसरोवर सहित कई इलाकों में कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान 45 दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। साथ ही करीब 300 किलोग्राम से अधिक अवैध मीट जब्त कर उसे नष्ट कर दिया गया, ताकि उसका किसी तरह से उपयोग न किया जा सके।

 

30 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया

निगम अधिकारियों के अनुसार, नियमों के उल्लंघन और अवैध मीट का कारोबार करने वाले दुकानदारों के खिलाफ 30 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है। नगर निगम ने साफ किया है कि धार्मिक और विशेष अवसरों पर जारी किए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही शहरवासियों से भी अपील की गई है कि अगर कहीं नियमों के विपरीत मीट या मांस की दुकानें संचालित होती दिखें तो इसकी जानकारी निगम को दें, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: