अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, पिस्टल और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा के निदे्रशन में सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार की टीम ने की है।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनील विश्नोई पुत्र बालुराम को एक अवैध देशी पिस्टल, पांच ङ्क्षजदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार,भूपेन्द्रचन्द्र, मोहनराम, रामकेश शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ