खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध ग्रिट के साथ एक डंफर को सीज किया गया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में जसरासर पुलिस टीम ने थानाधिकारी राकेश स्वामी की अगुवाई में की है। पुलिस टीम ने अवेध खनन, परिवहन के अभियान के तहत नाकाबंदी की।
इस दौरान एक डंफर को रोका और चैकिंग की गयी।पुलिस टीम ने अवैध खनिज ग्रिट से भरे हुए एक डंफर को ई-रवन्ना, ई-टीपी या कोई रॉयल्टी नहीं होने के चलते सीज किया है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौराान वाहन को रोका और चैकिंग की। जिसके बाद ट्रक चालक गंगासिंह से पुछताछ की और कागजात के बारे में जानकारी ली गयी तो कागजात नहीं मिले। जिस पर टीम ने कर्रवाई करते हुुए 46 टन अवैध ग्रिट टन डंफर सहित मिला। जिसे जब्त कर लिया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ