हाइकोर्ट के आदेशो के बाद सक्रिय हुआ परिवहन विभाग आज बीकानेर में 5 बसे सीज की
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बसों में लगातार हो रहे हादसों के बीच बीकानेर में आरटीओ अलर्ट मोड़ पर है। इसी के मद्देनजर कई बसों की आज चैकिंग की गयी। परिवहन विभाग के नियमों की अवहेलना करने वाले कई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। है। बीकानेर में आरटीओ ने आज कार्रवाई करते हुए पांच बसों को सीज किया है जो कि नियमों के विपरीत सड़कों पर खतरा बनकर दौड़ रही थी।
बीकानेर में आज आरटीओ ने एक निजी टे्रवल्स की बस को भी सीज किया है जो कि पंजाब जाने के लिए रवाना हो रही थी लेकिन एनवक्त पर कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया। जिसके चलते बस में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरटीओ ने कई और बसों को भी सीज किया गया है। जिनमें एंट्री,एग्जिट गेट, आपातकालीन खिड़की के साथ सामान रखने के लिए सामान को कैरियर भी नियमों के तहत नहीं थे। ऐसे में आरटीओ ने कार्रवाई करते हुए वाहनोंं को सीज किया है। परिवहन विभाग का ये अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ