Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों पर कार्यवाही करते हुए अवैध कट्टा- कारतूस सहित दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Bansal
4 months ago
बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों पर कार्यवाही करते हुए अवैध कट्टा- कारतूस सहित दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा


बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों पर कार्यवाही करते हुए अवैध कट्टा- कारतूस सहित दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
बीकानेर जिले के जसरासर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, 10 कारतूस, दो खाली खोखे और एक बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गुजरात और बीकानेर के निवासी गिरफ्तार, हथियार सप्लाई की जांच शुरूपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित सोनी उर्फ सौरभ (32), निवासी वडोदरा (गुजरात) और नाथूराम सुथार (31), निवासी मेनसर थाना जसरासर जिला बीकानेर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे और एक बाइक बरामद की गई।
तस्करी नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस, सप्लाई चैन की जांच जारीपुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नवनीत मीणा और वृत्ताधिकारी लूणकरणसर नरेश सिंह के सुपरविजन में जसरासर थानाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: