जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े कांग्रेसी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में निगम चुनावों के बीच आज दिन में जिला अध्यक्ष मदन गोपाल के साथ मारपीट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस ने की है। एक तरफ चुनावी चौसर बिछ चुकी है। इसी चौसर के बीच कांग्रेसी नेता अपने प्रत्याशियोंं को मजबूत करने के बजाय थाने के चक्कर काटते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में कहीं ना कहीं प्रत्याशियों को भी इसका नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी और भाजपा जोर शोर से चुनावी प्रचार में जुटी है।
आज दिन में जिला अध्यक्ष के साथ हुई मारपीट के मामले में चार को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रकरण में सोनू, सनी, आजाद, अरूण को गिरफ्तार किया गया है लेकिन कांग्रेसी इस कार्रवाई से संतुष्ट नहंी है। कांग्रेसी नेताओं की मांग है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जावे। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता जेएनवीसी थाना परिसर में लगातार नारेबाजी कर रहे है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तक नहीं जाने की बात कहीं गयी है। बता दे कि आज दिन में जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ टिकट वितरण को लेकर नाराज मोहित अरोड़ा सहित कई लोगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद बीकानेर शहर की राजनीति में शुरू हुआ भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ