बीकानेर: बैंक खाते से 5200000 रुपए निकालने का आरोप, पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर: बैंक खाते से 5200000 रुपए निकालने का आरोप, पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर। उदासर स्थित विराट नगर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 52 लाख रुपए निकाल लिए गए। परिवादी ने अपनी पत्नीके खिलाफ छल करके बिना उनकी सहमति रुपए निकालने का आरोप लगाते हुए जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही चेक, बैंक डायरी, एटीएम और बैंक के कागजात चोरी करने का भी आरोप लगाया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ