भारतमाला पर हादसा, ट्रेक्टर-ट्रॉली से भिड़ा ट्रक, चालक फसा केबिन में
खुलासा न्यूज,बीकानेर। देर रात को भारतमाला पर अंधेरे के चलते हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के भारतमाला की है। जहां पर सूरतगढ़ की और जा रहा ट्रेक्टर ट्रॉली से भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक बुरी तरीके से केबिन में फस गया। घटना नाथवाना गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर ट्रॉली खराब हो गयी थी और उसको ठीक किया जा रहा था। इस दौरान सूरतगढ़ की और जा रहा ट्रक टेक्टर से टकरा गया। हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।
जिसके चलते चालक अंदर फस गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और जैसे तैसे चालक को बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया। ट्रक चालक घाायल की पहचान नागौर के रहने वाले शिवराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रैफर किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ