Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर का छठा वार्षिक उत्सव, ह्दय रोगियों के लिए जीवन रक्षक पर अनौपचारिक चर्चा

rk
6 hours ago
आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर का छठा वार्षिक उत्सव, ह्दय रोगियों के लिए जीवन रक्षक पर अनौपचारिक चर्चा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सार्दुल गंज स्थित आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर का छठा वार्षिकोत्सव मंगलवार रात को होटल बसंत विहार परिसर में सादगी, संजीदगी तथा  आयुष्मान कुछ नई तकनीक जो हृदय रोगियों के लिए जीवन रक्षक है विषयक पर अनौपचारिक चर्चा के साथ आयोजित किया गया। अनौपचारिक चर्चा में बीकानेर के अनेक चिकित्सकों, सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, व्यापारियों, पैरा मेडिकल स्टॉफ तथा विभिन्न निजी एवं सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों और आयुष्मान हर्ट केयर सेंटर में ईलाज से संतुष्ट व स्वस्थ हुए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर व बीकानेर के कुछ चुनिंदा रोगियों ने हिस्सा लिया।

 

 उत्सव के दौरान डॉ.बी.एल. स्वामी के कार्य, व्यवहार व बेहतर चिकित्सा सुविधा की सराहना की गई। इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.पीन्टू नाहटा, डॉ.देवेन्द्र अग्रवाल, डॉ.अमिताभ सुथार, डॉ. गौरव माथुर, डॉ. रोचक तातेड़, डॉ.गौरव दाधीच, डॉ.एन.आर. सोनी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.राहुल राय, डॉ.खत्री, डॉ.हरमीत सिंह, डॉ.सौरभ भार्गव, डॉ.गौरव गोम्बर, डॉ.जी.एस.गिल, डॉ.सतनाम, डॉ शंकर लाल बिश्नोई, डॉ.विकास पारीक, डॉ.बजरंग टॉक, डॉ.इंदिरा प्रभाकर, डॉ.ओ.पी.सुथार, डॉ.राजकुमार पुरोहित व डॉ.विशाल  मलिक, नरेश चुग व शशि चुग सहित अनेक चिकित्सकों ने डॉ.बी.एल.स्वामी को शुभकामनाएं दी।


डॉ.बी.एल.स्वामी ने मीडिया से अनौपचारिक  बातचीत में कहा कि छह वर्षों के दौरान करीब 35 हजार रोगियों का इलाज किया गया। दिल का दौरा पडऩे पर रोगी के 3 घंटें जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते है, ऐसे अनेक लोगों का ईलाज कर उनकी जीवन रक्षा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली, जयपुर जैसे महानगरों जैसी ईलाज की सुविधा आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर में होने से रोगियों को मरु नगर बीकानेर में ही श्रेष्ठ चिकित्सा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मां योजना में नि:शुल्क एंजियोप्लास्टी व पेसमेर से उपचार किया इसके अलावा आर.जी.एच, एनआईसी. रेलवे, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वामी बीमा योजना में रोगियों का इलाज किया। जी.बी. पंत हॉस्पिटल, नई दिल्ली से प्रशिक्षित अनुभवी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट तथा हजारों रोगियों को नई जिंदगी देने वाले डॉ.बी.एल.स्वामी का उपस्थित गणमान्य लोगों ने पुष्पमाला, गुलदस्ते से अभिनंदन किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: