Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

आपसी रंजिश के चलते जीप में सवार युवकों ने किया जानलेवा हमला

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
12 hours ago
आपसी रंजिश के चलते जीप में सवार युवकों ने किया जानलेवा हमला


आपसी रंजिश के चलते जीप में सवार युवकों ने किया जानलेवा हमला
बीकानेर  बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर थार जीप में सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला करने, उनकी गाड़ी को कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने तथा हथियारों से लैस होकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना करीब एक माह पुरानी बताई जा रही है। परिवादी का कहना है कि आरोपियों के डर के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका और चुनाव के दौरान गांव चला गया था। अब उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार बंगला नगर, गणगौर स्कूल के पास निवासी 30 वर्षीय सुभाष बिश्नोई पुत्र रामस्वरूप बिश्नोई ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि आठ अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे उसका भाई संतोष और लक्की थार जीप से धोलू की मां की तबीयत खराब होने के कारण गोकूल सर्किल से रवाना होकर वैद्य मघाराम कॉलोनी की ओर जा रहे थे।रिपोर्ट के अनुसार रास्ते में दो कैंपर और दो स्कॉर्पियो गाडिय़ों ने उनकी थार जीप को घेर लिया। आरोप है कि इन वाहनों में सवार महादेव पारिक, अंकित मंडा, सुरेश स्वामी, राहुल सिहाग, अंकित डेलू, विजय उर्फ बिरजू गुसाईसर तथा दो-तीन अन्य लोग मौजूद थे। परिवादी का आरोप है कि सभी आरोपी सुनियोजित योजना के तहत निकले थे और उसके भाइयों की हत्या करने की नीयत से लोहे के सरिये, रॉड और हॉकी लेकर पहुंचे थे।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पहले थार जीप को चारों ओर से घेर लिया और फिर कई बार जोरदार टक्कर मारकर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। उस दौरान संतोष और लक्की ने वाहन के अंदर रहकर अपना बचाव किया। आरोप है कि हमलावर लगातार गाड़ी पर टक्कर मारते रहे, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा और संतोष के पैरों में गंभीर चोटें आई। घटना के दौरान सडक़ पर जाम जैसी स्थिति बन गई और लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। भीड़ बढ़ती देख सभी आरोपी अपनी-अपनी गाडिय़ों में मौके से फरार हो गए।परिवादी सुभाष बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के भय के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका और चुनाव के दौरान गांव चला गया था। अब वापस आने के बाद उसने थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित रिपोर्ट दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। नयाशहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक हंसराज को सौंपी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: