Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

रुके काम पूरे होंगे, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
6 months ago
रुके काम पूरे होंगे, जानें क्या कहती है आपकी राशि

रुके काम पूरे होंगे, जानें क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज नई शुरुआत का दिन है. रचनात्मक कामों में सफलता मिल सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा और अचानक लाभ की संभावना बन सकती है. योजनाओं पर तेजी से काम करें.

लकी नंबर: 1, 6, 9
लकी रंग: गेरुआ
आज का उपाय: सूर्यनारायण को अर्घ्य दें, आदित्यहृदय स्तोत्र पढ़ें, सूखे फल व मिश्री बांटें.

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए भूमि, भवन या लंबे निवेश के संकेत हैं. कामकाजी चर्चाएं लाभ दे सकती हैं. यात्रा बन सकती है. लेनदेन में साफगोई रखें और जल्दबाजी से बचें.
लकी नंबर: 6, 9
लकी रंग: श्वेत
आज का उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें, स्तोत्र पाठ करें, प्रसाद बांटें, ठगी से सावधान रहें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज नेटवर्किंग और प्रोफेशनल सफलता का दिन है. पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. आपकी प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी. टीमवर्क से बड़ा लाभ मिलेगा.

लकी नंबर: 1, 5, 6
लकी रंग: पीच कलर
आज का उपाय: सूर्य उपासना करें, मिश्री बांटें, कार्यों में तेजी रखें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मजबूत परिणाम मिल सकते हैं. वरिष्ठों का साथ मिलेगा. प्रबंधन क्षमता चमकेगी. पैतृक मामलों में भी प्रगति संभव है.

लकी नंबर: 1, 2, 6
लकी रंग: गुलाबी
आज का उपाय: सूर्य को जल दें, आदित्यहृदय स्तोत्र पढ़ें, सहयोगी रवैया रखें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भाग्य साथ देने वाला दिन है. यात्रा, धर्म, सीखने और बड़े अवसरों में लाभ मिलेगा. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. कारोबार में सकारात्मक माहौल रहेगा.

लकी नंबर: 1, 9
लकी रंग: गहरा गुलाबी
आज का उपाय: सूर्य अर्घ्य दें, प्रसाद बांटें, इच्छित यात्रा करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज भावनात्मक मामलों में संयम रखना होगा. रुटीन पर टिके रहें. परिवार का साथ मिलेगा. कारोबार सामान्य गति से आगे बढ़ेगा.

लकी नंबर: 1, 5, 6
लकी रंग: कत्थई
आज का उपाय: सूर्य पूजा करें, वचन निभाएं, धैर्य रखें.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए साझेदारी और व्यापार का दिन मजबूत है. नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं. टीम भावना से सफलता मिलेगी. जरूरी फैसले लेने का सही समय है.

लकी नंबर: 3, 6, 9
लकी रंग: स्फटिक के समान
आज का उपाय: सूर्य अर्घ्य दें, टीम की मदद करें, प्रसाद बांटें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और कार्यक्षेत्र में संतुलित प्रगति मिलेगी. सहकर्मियों का भरोसा मिलेगा. समय पर काम पूरा करने से फायदा होगा.

लकी नंबर: 1, 6, 9
लकी रंग: चेरी रेड
आज का उपाय: सूर्य उपासना करें, मेहनत बढ़ाएं, विनम्र रहें.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए व्यक्तिगत उपलब्धियों का दिन है. कौशल से लाभ मिलेगा. रुके काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में स्पष्टता रखें.

लकी नंबर: 1, 3, 6, 9
लकी रंग: गेरुआ
आज का उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें, सीखने पर जोर दें, मिश्री बांटें.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए घर-परिवार केंद्र में रहेगा. रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है. घरेलू सुख और मनोरंजन के अवसर बनेंगे. जल्दबाजी से बचें.

लकी नंबर: 6, 8, 9
लकी रंग: रस्ट कलर
आज का उपाय: सूर्य पूजा करें, सजग रहें, बड़ों का सम्मान करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकते हैं. साहस और संपर्क से लाभ मिलेगा. व्यापारिक विषयों में तेजी आएगी. सामाजिक दायरा बढ़ेगा.

लकी नंबर: 6, 8, 9
लकी रंग: गेंहुंआ
आज का उपाय: सूर्य अर्घ्य दें, लोगों से भेंट बढ़ाएं, प्रसाद बांटें.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए घर में खुशी और मांगलिक माहौल बन सकता है. लाभ बढ़ेगा. इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है. परिवार में उत्सव जैसा वातावरण रहेगा.

लकी नंबर: 1, 3, 6, 9
लकी रंग: स्वर्णिम
आज का उपाय: सूर्यनारायण को अर्घ्य दें, आदर-सत्कार बनाए रखें.

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: