Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

घर से मंदिर का कह कर निकली युवती नहीं लौटी वापस, परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर खोजबीन शुरु की

Bansal
2 weeks ago
घर से मंदिर का कह कर निकली युवती नहीं लौटी वापस, परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर खोजबीन शुरु की


घर से मंदिर का कह कर निकली युवती नहीं लौटी वापास, परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर खोजबीन शुरु की
 बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के खियेरा गांव से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती 23 सितंबर की शाम मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास के लोगों और युवती के दोस्तों से जानकारी ली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
युवती के पिता ने 24 सितंबर को रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री 23 सितंबर की शाम करीब छह बजे घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी। करीब आठ बजे तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ युवती के दोस्तों से भी संपर्क किया, लेकिन किसी ने उसके उनके पास आने या उसे देखने की जानकारी नहीं दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस से युवती की तलाश कर उसे बरामद करने की गुहार लगाई।
लूणकरणसर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई महेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस युवती की तलाश के साथ उसके लापता होने के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: