Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवती से मिलने गये युवक के साथ परिजनों ने बंधक बनाकर इतना पीटा कि इलाज के दौरान हुई मौत

Bansal sadi
2 months ago
युवती से मिलने गये युवक के साथ परिजनों ने बंधक बनाकर इतना पीटा कि इलाज के दौरान हुई मौत


युवती से मिलने गये युवक के साथ परिजनों ने बंधक बनाकर इतना पीटा कि इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर।  जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में युवती से मिलने उसके घर गए एक युवक की पिटाई के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक कई दिनों से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती था और बुधवार को जोधपुर एम्स में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद अब यह मामला हत्या में तब्दील हो गया है।
जानकारी के अनुसार युवक जसरासर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और कथित रूप से बांधकर बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया था। हालत नाजुक होने पर उसे बाद में जोधपुर एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स में युवक कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा, लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गई। जसरासर थानाधिकारी आलोक सिंह ने युवक की मौत की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले ही कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया था। अब युवक की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोडक़र आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि इस प्रकरण में युवती ने भी मृतक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग व जान से मारने की धमिकयों का मामला दर्ज करवाया था।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: