Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पुरानी लेन-देन की रंजिश के चलते युवक को बंधक बनाकर लूटी नकदी, दो दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज

rk
3 months ago
पुरानी लेन-देन की रंजिश के चलते युवक को बंधक बनाकर लूटी नकदी, दो दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज

 

 

पुरानी लेन-देन की रंजिश के चलते युवक को बंधक बनाकर लूटी नकदी, दो दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज

बीकानेर।  बज्जू थाना क्षेत्र में पुरानी लेन-देन की रंजिश को लेकर मारपीट, लूट और तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। जहां कुछ लोगों पर एक युवक और उसके साथियों के साथ बेरहमी से मारपीट करना, उन्हें बंधक बनाकर नकदी लूटने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी रामदयाल बिश्नोई निवासी जयसिंहदेसर मगरा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि तीन मार्च की शाम वह अपने भाई और साथियों के साथ जा रहा था। रास्ते में मोडायत गांव के पास उनके रिश्तेदार श्रीराम खिचड़ मिले, जिनसे पुराना हिसाब-किताब चुकता किया गया। इसके बाद श्रीराम ने उन्हें जम्भेश्वर मंदिर दर्शन के लिए साथ चलने को कहा। जैसे ही वे मंदिर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने लाठी, सरियों और धारदार हथियारों से रामदयाल और उसके साथी मनीष, देवेन्द्र और रामरतन को बुरी तरह पीटा। मारपीट में देवेन्द्र और रामरतन को गंभीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गए।
रिपोर्ट मे बताया कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद घायलों को एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया और ताला लगा दिया। आरोपियों ने उनकी बोलेरो कैंपर गाड़ी में जमकर तोडफ़ोड़ की और गाड़ी से बैटरी, टेप, स्पीकर और 50,000 रुपये नकद लूट लिए।
पीडि़त का आरोप है कि हमलावर उन्हें जान से मारने की नीयत से आए थे। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिससे उनकी जान बच सकी। घटना के बाद आरोपियों ने पीडि़त परिवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराने की धमकी भी दी और कहा कि अगर गांव लौटे तो रास्ते में काम तमाम कर देंगे।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर सुरजाराम, मनोज, शिवनारायण, बजरंग, रामस्वरूप, लक्ष्मण, मेहरचन्द, जगमाल, इमीलाल, जगदीश, राहुल, राधाकिशन, शिवकरण, रामनिवास, मनोहर, अनोपाराम, कपिल और अन्य 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: