शहर के ओझाओं की गली में खुले पड़े तारों को हटाते समय युवक आया करंट की चपेट में दर्दनाक हुई मौत
शहर के ओझाओं की गली में खुले पड़े तारों को हटाते समय युवक आया करंट की चपेट में दर्दनाक हुई मौत
बीकानेर। शहर के नया शहर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि ओझाओं की गली में अपने दोस्त को लेने जा रहे राहुल ओझा खुले पड़े बिजली के तारों के चिपक गया। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर एक गाय खुले पड़े तारों को अपने मुंह में लेने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान यहां से गुजर रहे राहुल ने उन खुले तारों को वहां से हटाने का प्रयास किया। जिसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया और गश खाकर नीचे गिर पड़ा। घटनाक्रम को देख लोग मौके पर दौड़े और उन्होंने तुरंत राहुल को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 25 वर्षीय राहुल के निधन की समाचार जैसे ही लोगों को मिले तो शहर में मातम सा छा गया। हंसमुख स्वभाव के राहुल ने आज सुबह ही महादेव पूजन की अपनी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर की थी।
खुले पड़े तारों के कारण लोगों में रोष
उधर शहर में अनेक स्थानों पर बिजली कंपनी के खुले पड़े तारों के कारण आम जन में रोष है। आज एक परिवार का चिराग बुझ गया। लोगों ने रोष जताया हैं कि शहर में अनेक स्थानों पर अभी भी तार खुले पड़े हैं। जो हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं।आक्रोशित जनों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ