महिला ने अपने ही नेशड़ी बेटे पर घर से गहने चोरी कर ले जाने का लगाया आरोप,
महिला ने अपने ही नेशड़ी बेटे पर घर से गहने चोरी कर ले जाने का लगाया आरोप,
बीकानेर ।बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ही बेटे पर घर से गहने लेकर जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से आभूषण बरामद करवाने की मांग की है। परिवादिया की रिपोर्ट पर गंगाशहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार रिद्धि-सिद्धि गार्डन, नोखा रोड निवासी सविता शर्मा पत्नी रामस्वरूप शर्मा, उम्र 51 वर्ष, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उनका पुत्र भावेश शर्मा नशे का आदी है।
महिला के अनुसार 2 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने पार्लर पर गई हुई थी, जबकि उसके पति किसी काम से बाजार गए थे। इसी दौरान उनका पुत्र भावेश शर्मा घर से सोने के कानों के झुमके, चांदी की बिछुड़ी की एक जोड़ी और सोने की नोजबीन लेकर चला गया।महिला ने बताया कि घटना की सूचना उसी दिन गंगाशहर पुलिस को दी गई थी। बाद में भावेश शर्मा अपने दोस्त मनीष सोनी के साथ बीके स्कूल के पास उसके पिता को मिल गया। पिता ने उसे पकडक़र गंगाशहर थाने में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया।परिवादिया का आरोप है कि बेटे के पकड़े जाने के बावजूद उसके चोरी हुए गहने अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी हुए आभूषण बरामद करवाने की मांग की है।पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार को सौंपी गई है। पुलिस चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ