Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पत्नी ने अपने ही कथित साथियों के साथ मिलकर पति को जहर देकर जान से मारने का किया प्रयास

Bansal sadi
3 months ago
पत्नी ने अपने ही कथित साथियों के साथ मिलकर पति को जहर देकर जान से मारने का किया प्रयास

 

पत्नी ने अपने ही कथित साथियों के साथ मिलकर पति को जहर देकर जान से मारने का किया प्रयास
 बीकानेर। बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को कथित रूप से जहर देकर जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीडि़त के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक की पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बंगला नगर निवासी करणाराम गेधर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पुत्र श्याम सुन्दर का विवाह करीब दो माह पूर्व कोलायत क्षेत्र के माधोगढ़ निवासी भगवती के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पत्नी का व्यवहार विवादपूर्ण था और वह लगातार झगड़ा करती थी।
परिवादी ने आरोप लगाया कि 22 मई को उसकी पुत्रवधू ने अपने कथित साथियों मानक और हरी के साथ मिलकर उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से सब्जी में जहरीला पदार्थ मिला दिया। भोजन करने के बाद श्याम सुन्दर की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि परिवारजनों को पुत्रवधू के मोबाइल फोन में मानक और हरी के साथ हुई चैटिंग मिली, जिसमें युवक को नुकसान पहुंचाने संबंधी बातचीत होने का दावा किया गया है। परिवादी ने चैटिंग के स्क्रीनशॉट और अस्पताल से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे हैं।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई रतनाराम को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: