महावीर रांका के खास बोथरा के वीडियों ने भाजपा में मचाई खलबली
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण के दौरान वार्ड 75 में महावीर रांका की टिकट कटने के बाद लगातार भाजपा का विरोध हो रहा है। दो दिन पहले ही मुकिम बोथरा, रांगड़ी चौक में पर्दे लगे जिस पर लिखा भाजपा वाले वोट मांगकर शर्मिन्दा न करे। इसके बाद भाजपा के पक्ष में रोड शो करने आये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का महावीर रांका व उनके सार्थियों ने स्वागत किया। लेकिन अचानक बुधवार को दोपहर को रांका के खास व विश्व हिन्दू परिषद की धर्मयात्रा के संयोजक व उद्योगपति गणेश बोथरा के एक वायरल वीडियों ने भाजपा में खलबली मचा दी। बोथरा ने वीडियों में वार्ड नंबर 75 से कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मवीर नाहटा को समर्थन देते हुए कहा की नाहटा मेरा भतीजा है तथा मेरे व मेरे परिवार व वार्डवासियों से अपील की आप सभी नाहटा को वोट देकर भारी मतों से सफल बनाने को कहा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ