बीकानेर: वाहन ने बुजुर्ग व्यापारी को टक्कर मारी:चालक वाहन छोड़कर फरार
बीकानेर: वाहन ने बुजुर्ग व्यापारी को टक्कर मारी:चालक वाहन छोड़कर फरार
बीकानेर। नापासर में शुक्रवार को तेज रफ्तार वाहन ने वृद्ध व्यापारी बाबूलाल गोयल को टक्कर मार दी। हादसा मुख्य बाजार से अस्पताल जाने वाली सड़क पर गीता देवी बागड़ी बालिका विद्यालय के पास हुआ। गोयल गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर स्कूल की तारबंदी तोड़ते हुए दीवार से टकरा गया। चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोग घायल बाबूलाल गोयल को नापासर उप जिला अस्पताल ले गए। वहां उनका इलाज शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज जारी था। सूचना मिलने पर कार्यवाहक थानाधिकारी जगदीश कुमार और थाने के एचएम शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे। जगदीश कुमार अस्पताल भी गए और गोयल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ