इस क्षेत्र में अचानक बढ़ा वोल्टेज तो जल गए कई घरों के उपकरण, हड़कंप की स्थिति
खुलासा न्यूज,बीकानेर। अचानक बिजली वोल्टेज बढऩे से कई घरों में विद्युत उपकरण, मीटर जलने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत क्षेत्र के डेह गांव की है। जहां पर रविवार सुबह अचानक बिजली मेंं वोल्टेज के चलते कई घरों में बिजली के उपकरण जल गए। सर्विस लाइन में गड़बड़ी के चलते गांव के कई घरोंं के सर्विस केबल जल गए। अचानक हुए इस वोल्टेज की समस्या के चलते एकबारगी गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। करीब एक दर्जन घरों में नुकसान की खबर है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते यह घटना हुई। जिसकी उचित जांच और सर्वे करवाकर उसे ठीक किया जावे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ