Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Aniversary

बीकानेर:अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत, एक घायल

rk
2 months ago
बीकानेर:अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत, एक घायल
बीकानेर:अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत, एक घायल
 
खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल युवक का पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा श्रीरामसर से बच्छासर मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक एक जानवर आ जाने से कार चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कार सवार मुकेश देवड़ा और उसका मित्र शिव भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
घटना की सूचना मिलते ही नाल थाना पुलिस के एएसआई सुभाष यादव और हेड कांस्टेबल प्रशांत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मुकेश देवड़ा को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिव भारद्वाज का उपचार जारी है। मृतक मुकेश देवड़ा बीकानेर के श्रीरामसर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: