Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सावधान: साइबर ठगी का नया पैंतरा, स्मार्टफोन हुआ गर्म और...

1 month ago
सावधान: साइबर ठगी का नया पैंतरा, स्मार्टफोन हुआ गर्म और...

सावधान: साइबर ठगी का नया पैंतरा, स्मार्टफोन हुआ गर्म और...
साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला केस सामने आया है, जहां 32 साल के शख्स को बड़ी ही चालाकी के साथ साइबर ठगों ने शिकार बनाया है. आखिर में उनके बैंक खाते से कई हजार रुपये उड़ा लिए हैं.  रिपोर्ट में बताया है कि स्मार्टफोन यूजर्स ने फेसबुक ओपन किया और वहां महिलाओं की कुछ फोटोज देखीं. आखिर में वे साइबर ठगी के शिकार हो गए. आइए जानते हैं कैसे.  मुंबई पुलिस ने सोमवार को बताया है कि शख्स ने स्मार्टफोन पर खतरनाक लिंक के साथ अटैच फोटो पर क्लिक किया है, आखिर में बाद उनके बैंक खाते से 70 हजार रुपये उड़ा लिए गए हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.  पुलिस ने बताया है कि विक्टिम एक दिन स्मार्टफोन पर फेसबुक चला रहे थे, तभी वे फेसबुक पर मौजूद कुछ फोटोज देखने लगे, जिसमें महिलाओं की फोटो शामिल थीं. जैसे ही उन्होंने उन इमेज पर क्लिक किया तो कुछ देर बाद उनका स्मार्टफोन ओवरहीट होने लगा. फोन का एक्सेस हैकर्स के हाथ में पहुंच गया. 

बैंक खाते से टोटल 70 हजार रुपये उड़ा लिए

कुछ समय के बाद उनके बैंक खाते से अनऑथराइज्ड ऑनलाइन ट्रांजैक्शन शुरू हो गए और उनका बैंक खाता खाली होने लगा. उनके बैंक खाते से टोटल 70 हजार रुपये उड़ा लिए गए हैं. शख्स ने साइबर ठगी की कंप्लेंट दर्ज कराई. अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

स्मार्टफोन हैकिंग के दौरान पहचानें ये साइन 

बैटरी तेजी से खत्म होना. 
स्मार्टफोन का ओवरहीट होना. 
डेटा की खपत अचानक बढ़ जाती है. 
स्मार्टफोन में अनजान ऐप्स दिखाई दें. 
फोन पर बार-बार पॉप-अप विज्ञापन आना. 
स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस एकदम से स्लो हो जाए. 
कैमरा या माइक्रोफोन इंडिकेटर अपने आप ऑन हो जाएं. 

फोन हैकिंग हुआ तो बचाव के लिए क्या करें? 
स्मार्टफोन अचानक से अगर कोई हैक कर लेता है तो ऐसे परिस्थिति में बचाव के लिए क्या करना चाहिए. ऐसे में स्थिति में स्मार्टफोन का इंटरनेट और वाईफाई आदि बंद कर दें. फोन को फ्लाइट मोड पर भी डाल सकते हैं. तुरंत फोन से बैंकिंग ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें और बैंक खाते और कार्ड फ्रीज करा दें. 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: