खुलासा न्यूज,बीकानेर। हत्या के मामले में करीब 21 महीनों से फरार चल रहे इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में बीछवाल पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 3 जुलाई 2024 को परिवादी सदाम ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि था कि वह शाहरूख सहित अपने परिवार के साथ शोभासर में बारात में शामिल होकर बीकानेर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने हमें घेर लिया और हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने के लिए फायर किया और हमें मारने की नियत से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके भाई शाहरूख के साथ बेहरमी से मारपीट की। जिससे उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस टीम ने मामले में जांच करते हुए पूर्व में ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गजेन्द्र नायक नाम का आरोपी मामले में फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस टीम ने 2 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुुए आरोपी की लोकेशन सहित गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी गजेन्द्र को अमरसिंहपुरा से दस्तयाब किया। जिससे पुछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इस दौरान नागौर, जयपुर, जोधपुर में फरारी काटी। कार्रवाई करने वाली टीम में कार्यवाहक थानाधिकारी बीछवाल सुशीला, रविकुमार, रामनिवास, भगवानाराम शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ