Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि: बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि

Bansal
6 hours ago
मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि: बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि


मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि: बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि 
  बीकानेर मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के उचित मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में बीकानेर रेल  मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। मंडल पर इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितम्बर माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से 341.24 करोड रुपए की आय हुई है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में सितम्बर माह तक 299.49 करोड़ रूपये की आय हुई थी  द्य  इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 13.94 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है द्य
इसी प्रकार मंडल पर अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितम्बर  माह तक 35.49 करोड रुपए की आय हुई है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में सितम्बर माह तक 34.09 करोड़ रूपये की आय हुई थी द्य इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में  4.11 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है 
इसी प्रकार मंडल पर मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितम्बर माह तक 291.69 करोड रुपए की आय हुई है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में सितम्बर माह तक 273.86 करोड़ रूपये की आय हुई थी द्य इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 6.51 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है द्य
इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितम्बर माह तक 165.27 करोड रुपए की आय हुई है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सितम्बर माह तक 136.66 करोड़ रूपये की आय हुई है द्य  इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 20.94 प्रतिशत की वृद्धि हुई है  द्य
इस वित्तीय वर्ष 2026-27  में सितम्बर माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 833.69 करोड रुपए है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सितम्बर माह तक 744.10करोड़ रूपये थी द्य इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 12.04 प्रतिशत की वृद्धि हुई है द्य
बीकानेर रेल मंडल द्वारा रेल आधारित माल परिवहन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है, मंडल सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, प्रभावी विपणन रणनीति एवं ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण अपना रहा है द्य इसके साथ ही माल ढुलाई प्रक्रियाओं को सरल एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम भी उठाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवा रहा है,  जिससे यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है द्य   
     इस वित्तीय वर्ष 2026-27  में सितम्बर माह तक 259.04 लाख यात्रियों ने  मंडल पर रेल यात्रा की है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सितम्बर माह तक 251.70 लाख यात्रियों ने मंडल पर यात्रा की थी  द्य  इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है द्य
इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितम्बर माह में मंडल पर मेल एक्सप्रेस गाडिय़ों की समयपालानता 96.45 प्रतिशत रही है जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करती है द्य उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल बेहतर यात्री सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध है ।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: