Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ईवा क्लासेज व दैनिक भास्कर का संयुक्त आयोजन : 26 अप्रेल को करियर काउंसलिंग सेमिनार, रजिस्ट्रेशन में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

Bansal sadi
4 months ago
ईवा क्लासेज व दैनिक भास्कर का संयुक्त आयोजन : 26 अप्रेल को करियर काउंसलिंग सेमिनार, रजिस्ट्रेशन में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

ईवा क्लासेज व दैनिक भास्कर का संयुक्त आयोजन : 26 अप्रेल को करियर काउंसलिंग सेमिनार, रजिस्ट्रेशन में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
एक ही तैयारी में 50 से अधिक केन्द्रीय विवि के खुलेंगे अवसर : डॉ. जालूराम मोटसरा
सेमिनार में प्रवेश नि:शुल्क, रजिस्ट्रेशन की अंतिम दिनांक 25 अप्रेल
बीकानेर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ते कन्फ्यूजन को दूर करने के उद्देश्य से 26 अप्रैल को रविन्द्र रंगमंच में आयोजित होने वाले 'सपनों की उड़ान' करियर काउंसलिंग सेमिनार को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आ रहा है। दैनिक भास्कर एवं ईवा क्लासेज के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार एसएससी व सीयूईटी दोनों पर विशेष फोकस रखा जाएगा। ईवा क्लासेज के निदेशक डॉ. जालूराम मोटसरा ने बताया कि सेमिनार में विद्यार्थियों को यह समझाया जाएगा कि एक सही बेसिक तैयारी—मैथ्स, इंग्लिश, जीके और रीजनिंग—उन्हें एक साथ कई परीक्षाओं के लिए तैयार कर सकती है। यह एक मदर प्रिपरेशन है, जो छात्र को सिर्फ एक एग्जाम तक सीमित नहीं रखती, बल्कि सालभर होने वाले 10-15 विभिन्न एग्जाम के अवसर देती है। सेमिनार में विद्यार्थियों को यह भी बताया जाएगा कि एक ही तैयारी से 50 से अधिक केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अवसर खुलते हैं और सही गाइडेंस के साथ छात्र अपनी रुचि के अनुसार विषय एवं करियर का चयन कर सकता है।  डॉ. मोटसरा ने बताया कि कार्यक्रम में ईवा क्लासेज के सफल पूर्व विद्यार्थी, जो आज विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं, विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे और चयनित छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को वास्तविक अनुभव और प्रेरणा दोनों प्राप्त होगी। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि एसएससी उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो दो-तीन वर्षों में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, जबकि सीयूईटी उन छात्रों के लिए है जिनके पास 8-10 वर्षों का विजन है और जो अपने करियर को बड़े स्तर पर विकसित करना चाहते हैं। डॉ. जालूराम मोटसरा ने बताया कि सीयूईटी के माध्यम से छात्र देश-विदेश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज़—जैसे डीयू, जेएनयू, बीएचयू, ईएफएलयू, एचसीयू आदि में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय अवसरों तक पहुँच सकते हैं। सेमिनार में रजिस्ट्रेशन के लिए 9413388280, 8619406514 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: