तस्करी के मामले में फरार चल रहा 5 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे
खुलासा न्यूज,बीकानेर। तस्करी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में हदां पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उग्रसेन के घर पर दबिश दी। जहां से पुलिस ने धरनोक निवासी उग्रसेन खिलेरी को दस्तयाब किया ओर पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी हंसराज लूणा, भागीरथराम, निर्मल, दीपाराम, शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ