चाय की दुकान पर बैठे युवक के साथ मारपीट कर सोने की चेन तोडक़र ले जाने का आरोप लगाते हुए करवाया मामला दर्ज
चाय की दुकान पर बैठे युवक के साथ मारपीट कर सोने की चेन तोडक़र ले जाने का आरोप लगाते हुए करवाया मामला दर्ज
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में चाय की दुकान पर बैठे एक युवक के साथ मारपीट कर सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ लाठी-डंडों तथा सरियों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसके गले में पहनी सोने की चेन तोडक़र ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी संदीप पुत्र रामस्वरूप जाट,, निवासी मकान सी-35, सेक्टर नंबर 2, मुक्ताप्रसाद नगर, हाल निवासी पीबीएम अस्पताल परिसर के पास रैन बसेरा, बेड नंबर 06, ने रिपोर्ट में बताया कि वह चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी वहां आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
परिवादी के अनुसार, आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला किया तथा गले में पहनी सोने की चेन तोडक़र छीन ली। रिपोर्ट में रामचंद्र, सुरेंद्र, कैलाश और मनीष सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ