अचानक सडक़ पर गाय आने से कार हुई अनियंत्रित, तीन जने हुए घायल
बीकानेर। नोखा से श्रीबालाजी की ओर जा रही एक कार अचानक सडक़ पर नील गाय के आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के समय कार में तीन लोग एक ही परिवार के सवार थे। दुर्घटना में श्रीबालाजी निवासी रमेश पुत्र श्रीकिशन सोनी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नोखा के बागड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दोनो को बेहतर इलाज हेतु बीकानेर रेफर किया गया। मृतक रमेश के शव को नोखा के बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया ,जहां शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों के सुपुर्द किया गया। हादसे की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। घटना की जानकारी मिलते ही नोखा नगर पालिका अध्यक्ष बजरंग सोनी मौके पर पहुंचे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ