बीकानेर: जहर के असर से 16 वर्षीय किशोरी की मौत
बीकानेर। कालू थाना क्षेत्र के शेखसर गांव में खेत में रखे कीटनाशक के डिब्बे से पानी पी लेने के कारण एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शेखसर निवासी शिशपाल पुत्र सुभाष गोदारा ने रिपोर्ट दी है कि 20 नवंबर की शाम उनकी 16 वर्षीय पुत्री द्रोपती खेत में ट्यूबवेल की लाइन बदलने गई थी। काम के दौरान प्यास लगने पर उसने खेत में रखा एक डिब्बा उठाकर पानी पी लिया। बताया गया कि वह डिब्बा पहले कीटनाशक रखने के काम में लिया गया था।
पानी पीने के कुछ समय बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन पहले उसे लूणकरणसर अस्पताल लेकर गए, जहां से गंभीर हालत होने पर 21 नवंबर को पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के मूंदड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 27 नवंबर को उसकी मौत हो गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ